1688721365797

इस वरिष्ठ IPS ( D.I.G) अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से स्वयं को गोली मार कर ली जीवन लीला समाप्त,

THE POLICE TODAY

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार दी औऱ मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आईपीएस अधिकारी विजय कुमार ने खुद को क्यों गोली मारी, इसका अभी पता नहीं चल सका है.Screenshot 20230707 143321 Dailyhunt

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी, विजयकुमार ने पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है. 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी, विजयकुमार ने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके थे.

इसी साल संभाला था तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार्यभार

इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले उनकी आखिरी पोस्टिंग चेन्नई में थी, जहां उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था. अभी जिस कोयंबटूर रेंज में उनकी तैनाती थी उसमें कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *