1688733050388

पूरा होने जा रहा युवाओं का पुलिस भर्ती का सपना,UP पुलिस कॉन्स्टेबल 62424 भर्ती का विवरण जारी,

NEWS / THE POLICE TODAY

बता दें की उत्तरप्रदेश पुलिस मे अब जल्द ही उन युवाओं को भर्ती देने का अवसर मिलने जा रहा है जो लम्बे समय से पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे है,ओर भर्ती होने का इन्तजार कर रहे है उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कॉन्स्टेबल के 62424 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसी बीच भर्ती बोर्ड की तरफ से भर्तियों की डिटेल्स जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, 52699 कॉन्स्टेबल एवं समकक्ष पदों पर, रेडियो संवर्ग में 2430, लिपिक संवर्ग में 545, कम्प्यूटर ऑपेर्टर के पदों पर 927 भर्तियां की जाएंगी।

ऐसे में मानना जा रहा है कि जल्द भर्ती की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। भर्ती नोटिफिकेशन आवेदन की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित तमाम प्रकार की डिटेल्स दी जाएंगी। यूपी पुलिस की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि राज्य में जेलवार्डर के 2833 पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। वहीं, खिलाड़ी क्षेणी के तहत 2833 पदों पर भी भर्तियां प्रस्तावित हैं।

यूपी पुलिस की तरफ से ट्वीट में यह भी कहा गया है कि 1 अप्रैल 2017 से अब तक 129011 पदों पर प्रोन्नति किया गया है। जिसमें निरीक्षक के 5388, उपनिरीक्षक 28486, सहायक उपनिरीक्षक 15, मुख्य आरक्षी 93384, मुख्य आरक्षी आर्मोरर 80, कॉन्स्टेबल ड्राइवर 1603, कर्मशाल कर्मी 55 पद हैं।

वहीं, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 1 अप्रैल 2017 से अब तक 2492 आश्रर्तों को मृतक आश्रित के तहत नियुक्तियां दी गई है। जिसमें 2175 पुरुष और 317 महिला आश्रित शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *