गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार पुलिस को चकमा देता रहा महिला से दुष्कर्म का आरोपी, जानिये कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे,
THE POLICE TODAY
बुग्गावाला / मामला हरिद्वार के बुग्गा वाला का हैं जहाँ एक पीड़िता द्वारा अभियुक्त कर्मवीर नौटियाल पुत्र नरेश निवासी ग्राम इनायतपुर इब्राहिमपुर मसाई थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के विरुद्ध दुष्कर्म करने के संबंध में थाना बुग्गावाला पर सम्बंधित धराओं मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लगातार ठिकाने बदल रहा था। जिसके बाद न्यायालय से एलबीडब्ल्यू जारी किए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आज दुष्कर्म के आरोपी को कुडकावाला चौक से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
पुलिस टीम — उपनिरीक्षक ममता रानी, का0 मोहित,का0 विक्रम,थाना बुग्गावाला हरिद्वार















