1690026100937

बुग्गावाला पुलिस नें मात्र 24 घण्टे के अन्दर बेटे को ढूंढ़कर किया माँ के हवाले,बेटे को पाकर भावुक माँ नें पुलिस का किया आभार,

NEWS / THE POLICE TODAY 

मामला बुग्गावाला क्षेत्र का हैं,जहाँ 14 वर्षीय नाबालिक ज़ब बिन बताये घर से कहीं चला गया तो घर वालों नें उसे काफी तलाश किया लेकिन ज़ब ज्यादा समय बीत गया तो परेशान परिजन सम्बंधित थाने बुग्गावाले पहुंचे,जहाँ पुलिस नें मामले को गंभीरता पूर्वक लिया ओर तुरंत ही बच्चे की ख़ौज बिन शुरू कर दी,

बता दें की कल मामकिरण पुत्र बिरु सिंह जो मेनवती कुलपुरा करनाल हरियाणा हाल निवास – बुग्गावाला म्याड़ी थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 14 वर्षीय नाबालिक पुत्र के घर से बिना बताये कही चले जाने व काफी तलाश करने के बाद वापस न आने के सम्बन्ध थाना बुग्गावाला पर अभियोग पंजीकृत कराया था|

गुमशुदा के सम्बन्ध में लाभप्रद सूचना हेतु तत्काल सभी थानों को आ0टी0 सन्देश प्रेषित किया गया तथा बरामदगी हेतु टीम का गठन कर बच्चे की खोजबीन की गई,

जिसका परिणामये रहा की आज गुमशुदा बालक को हर की पैड़ी हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया|
अपने पुत्र को सकुशल पाकर गुमशुदा के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की खूब प्रशंसा की गयी ।

पुलिस टीम — अ0उ0नि0 अरविन्द भट्ट, हो0गा0 अंकलेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *