images 2023 07 22T011338.476

परिचितों ने ही कर डाला गैंगरेप,आत्महत्या के लिए पीड़िता नाबालिग ने रेलवे ओवर ब्रिज से लगा दी छलांग, हालत गंभीर

NEWS / THE POLICE TODAY

मामला खंडवा का हैं जहाँ बलात्कार पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.जबकि दोनों आरोपी लड़की के परिचित हैं.

बता दें की खंडवा के रेलवे ओवरब्रिज से जिस लड़की ने छलांग लगाई थी. उस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. उसके साथ गैंगरेप हुआ था, जिस कारण उसने मौत को गले लगाने का रास्ता चुना. लेकिन, फिलहाल वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. होश में आने के बाद उसके बयानों के आधार पर उन दरिंदों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लड़की नाबालिग है. वो 17 साल की है. लड़की के परिचित लड़कों ने ही उसे अगवा था और फिर बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए थे. वहां इन दरिंदों ने उसके साथ बारी बारी रेप किया. फिर शहरी क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया था. अपने साथ हुए दुराचार से व्यथित उस नाबालिग ने जान देने के लिए खंडवा के रेलवे ओवरब्रिज से 50 फीट नीचे छलांग लगा दी थी. इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गयी,

पुलिस ने बयानों और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *