यहाँ चल रही थीं खतरनाक आधुनिक व ऑटोमेटिक हथियारों कि सप्लाई,इन 5 राज्यों मे बेच डाले 300 से ज्यादा हथियार,इस राज्य मे होते हैं विदेशी हथियारों के हुबहु अवैध क्लोन तैयार
NEWS / THE POLICE TODAY
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े तस्करी के 2 मास्टरमाइंड राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले हैं।राजस्थान में हो रही अवैध ऑटोमेटिक हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है।इनका तीसरा साथी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। ये तीनों पुलिस को धोखा देने के लिए के मोबाइल टावर की लोकेशन बदलकर वाई-फाई से ही डील करते थे।
हैरानी कि बात ये हैं कि इनका मास्टरमाइंड 9वीं फेल है, जबकि दूसरा साथी BSC पास है। ये दोनों ही MP में अवैध हथियारों के गढ़ कई जिलों में जाकर सस्ती रेट पर अवैध ऑटोमेटिक हथियार खरीद कर लाते और उन्हें महंगे दामों पर दिल्ली NCR से लेकर यूपी, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में बेच देते।
MP के अवैध हथियार निर्माताओं व विक्रेताओं से इनके डायरेक्ट लिंक हैं। दो साल में अब तक दोनों दोस्त मिलकर 300 से ज्यादा हाईटेक और ऑटोमेटिक पिस्टल 5 राज्यों के गैंगस्टर्स व बदमाशों को बेच चुके हैं।
हथियारों की डिलीवरी ये खुद ही लेने और देने जाते हैं। लेकिन अब तक ये पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाए थे, हालाकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 जुलाई शुक्रवार को दिल्ली में कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस इंटर स्टेट आर्म्स सप्लाई गिरोह के MP में बैठे मेन सप्लायर की तलाश कर रही है।
दिल्ली स्पेशल सेल के इन्स्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि हमारे पास सूचना थी कि दिल्ली-NCR में गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाश MP स्थित हथियार सप्लायर्स से हाईटेक हथियार खरीद रहे हैं।कुछ दिनों पहले हमने इस इंटरस्टेट हाईटेक पिस्टल सप्लाई के सिंडिकेट के कुछ सदस्यों की पहचान की और उनका पता लगा लिया।
सूचना मिली 2 मास्टरमाइंड दिल्ली में देने वाले हैं आर्म्स की डिलीवरी
14 जुलाई, 2023 को पुलिस को स्पेशल इनपुट मिले कि हाईटेक आर्म्स सिंडिकेट के 2 मास्टरमाइंड प्रशांत मीना और कमल मीना ने हाल ही में एमपी के खरगोन से हाईटेक पिस्टल्स की एक बड़ी खेप खरीदी है। उसे सप्लाई के लिए दिल्ली लाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वे दोनों पिस्टल की डिलीवरी देने के लिए जल्दी ही दिल्ली के सूरज कुंड रोड पर वायुसेना विहार के पास UP के एक हथियार तस्कर से मिलने वाले थे।
दिल्ली स्पेशल सेल के इन्स्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पहले पूरी इन्फॉर्मेशन को वेरिफाई किया गया और इसके बाद टेक्नीकल सर्विलांस का यूज कर कार्रवाई के लिए टीम को तैयार किया गया। 14 जुलाई को संगम विहार, दिल्ली की ओर जाने वाले वायु सेना विहार, सूरज कुंड रोड के पास घेरा लगाया। काफी इंतजार करने के बाद शाम करीब सवा 4 बजे दो लड़के आते दिखे। वे रुक कर किसी का इंतजार करने लगे और 5-8 मिनट बाद एक व्यक्ति, वहां पहुंचा और उन दोनों से मिला।
इन तीनों पर हमारी नजर थी। पुलिस टीम ने तीनों को घेर लिया और काबू कर लिया। तलाशी लेने पर, एक के पास से पांच एक्स्ट्रा मैगजीन के साथ लोडेड 5 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल्स, दूसरे के पास से 4 एक्स्ट्रा मैगजीन के साथ 4 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल्स और तीसरे शख्स के पास से 6 सिंगल-शॉट हाईटेक पिस्टल्स बरामद की गईं। सभी .32 बोर की पिस्टल्स थी।
पूछताछ में साथ में वहां आये दोनों शख्स ने अपना नाम प्रशांत मीना (21) पुत्र मलखान सिंह निवासी धौलपुर व दूसरे ने अपना नाम कमल मीना (27) पुत्र बच्चू सिंह मीना निवासी धौलपुर बताया। वहीं इन दोनों के पास वहां पहुंचे तीसरे शख्स ने अपना नाम गगन सारस्वत (23) पुत्र मुकेश सारस्वत निवासी मथुरा बताया।
MP से खरीदकर तीन गुना दामों में बेच रहे थे अवैध हथियार
पकडे गए प्रशांत मीणा और कलम मीणा ने यह खुलासा किया कि वे MP से 8 हजार रुपए के हिसाब से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और ढाई हजार रुपए के हिसाब से सिंगल शॉट पिस्टल खरीदते है।इसके बाद सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल को 25 से 30 हजार रुपए की रेट से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बेच देते है। ऐसे में एक ही ट्रिप की डिलीवरी में ये 3 से 4 लाख रुपए कमा रहे थे। पिछले दो साल में दोनों अब तक इन 5 स्टेट में 300 से ज्यादा पिस्टल बेच चुके हैं।
ट्रेन के रास्ते लाते हथियार, ओर व्हाट्सऐप से होती थीं डील
पूछताछ में ये भी पता चला है कि सड़क के रास्तों पर जगह-जगह होने वाली चेकिंग से बचने के लिए वो ट्रेन के रास्ते ही हथियारों को ला रहे थे। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए वो विदेशी नंबर के व्हाट्सऐप अकाउंट से ही डील फाइनल करते थे। व्हाट्सऐप कॉल के लिए भी वो वाई-फाई डोंगल का यूज करते थे।
MP के आर्म्स सप्लायर को लेकर चल रही पूछताछ
दिल्ली स्पेशल सेल के इन्स्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आर्म्स सप्लायर प्रशांत, व कमल और यूपी के आर्म्स तस्कर गगन से MP के आर्म्स सप्लायर्स को लेकर पूछताछ चल रही है। इन सभी से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं दे सकते है, लेकिन जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर हाईटेक अवैध आर्म्स सप्लाई के पुरे नेक्सस को तोड़ा जाएगा।















