1690280174969

ट्रेवल कारोबारी को मिला धमकी भरा पत्र,मांग पूरी न होने पर मार दी जायेगी गोली,पुलिस नें कुछ ही घंटो मे खोल डाले सारे पात्र,जानिये कौन हैं जिन्होंने दी धमकी, कनखल पुलिस नें किया खुलासा

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / आपको बता दे ख़बर कनखल थाना क्षेत्र से है, जहाँ दिनाक 23 जून की शाम अज्ञात ई-रिक्शा चालक द्वारा ट्रैवल्स कारोबारी को एक धमकी भरा पत्र दिया गया जिसे देख कारोबारी ने कनखल थाना पुलिस में अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया, जिसके बाद कनखल थाना पुलिस ने छान – बीन करते हुए सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग भी जारी रखी। अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल शहनवाज़ उर्फ सोनू व इरफान उर्फ नोशाद को बैरागी कैम्प से दबोचने में सफलता हासिल की।

अभियुक्त इरफान जो लगभग पिछले 5 वर्षों से हंस ट्रैवल्स के मालिक की गाडी चलाता है उस से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मालिक का बड़ा कारोबार देखकर मन में लालच आने की वजह से उसने अपने साथी शहनवाज से एक धमकी भरा पत्र लिखवाकर मालिक के घर पहुंचवाया जिसमें स्पष्ट लिखा था कि मांग पूरी न करने पर गोली मार दी जाएगी। अभियुक्तों को लगा कि उनके ऐसा करने से कारोबारी डर जाएगा और चुपचाप उनको पैसे दे देगा लेकिन कारोबारी द्वारा हरिद्वार पुलिस पर भरोसा जताया गया जिस पर हरिद्वार पुलिस खरी उतरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *