images 2023 07 25T165435.201

बड़े भाई नें दो छोटे भाईयों को कुल्हाड़ी से काटकर दी दर्दनाक मौत,पिता कि हालत हुई गंभीर,

THE POLICE TODAY

यूपी के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया।
बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई, वहीं घायल पिता की हालत भी गंभीर बताई गई है।
थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह  के बेटों में जमीन के लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह  मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह  के दो बेटे सोमप्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस (Thana Police) के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *