1690441260609 1

हरिद्वार स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, पुलिस ने महिला समेत पांच को दबोचा; आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद

THE POLICE TODAY

हरिद्वार / गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहा था। देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने माैके से दो महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें दो ग्राहक और एक स्पा सेंटर संचालक भी शामिल है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है,

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहे देह व्यापार

गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर पर हड़कंप मच गया।

स्पा सेंटर संचालक भी मौक़े पर पकड़ा गया,

पुलिस को देख वहां पर मौजूद महिला और पुरुष भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपितों में दो पुरुष ग्राहक शामिल है। इसके अलावा अलावा स्पा सेंटर संचालक भी मौके से पकड़ा गया है।

आपत्तिजनक सामान भी बरामद

स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस ने मौके से पांच लोग पकड़े है। इस मामले मेें पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

अभी कुछ दिन पहले सिडकुल मे भी एक बड़ी कार्यवाही हुई थीं जहाँ कुछ स्पा मसाज पार्लरों मे लडकियां पकड़ी गई थीं ओर सभी को थाने लें जाया गया था,जहाँ पकड़ी गई लड़कियां लगातार पुलिस के सामने बचने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं,ओर आगे कभी गलत तरीके से काम न करने के लिए माफ़ी भी मांग रही थीं, जिसके बाद पुलिस नें इन्हे मामूली चलानी कार्यवाही कर व चेतावनी देकर छोड़ दिया था,लेकिन फिर से वहीं लड़कियां अब उन्ही स्पा सेंटरों मे ओर सेंटरों के बाहर घूमती नजर आ रही हैं,बता दें कि लोगों कि ओर पुलिस कि नजरो से बचने के लिए अधिकतर ये लड़कियां मास्क का प्रयोग करती हैं जिससे इनकी बाहर या अंदर कोई पहचान न कर सकेंIMG 20230705 WA0024

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *