images 2023 07 28T012058.455

डायमंड कम्पनी मे नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 25 लाख की धोखाधड़ी

THE POLICE TODAY

कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो ऐसे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिन्होंने एक महिला से पुत्र और भतीजी की ऑस्ट्रेलिया में डायमंड कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी कर डाली,

फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कनखल पुलिस के अनुसार, अंजली शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा निवासी पहाड़ी बाजार कनखल द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें जानकारी दी गई कि उसकी बेटी पार्खी शर्मा कतर एयरपोर्ट पर कार्यरत है। भतीजी रिया निवासी कादियां अमृतसर ने 12वीं पास की थी और वह किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रही थी। बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी भी अमृतसर में रहती है। बहन के घर आने-जाने के दौरान दिसंबर 2020 में सरबजीत सिंह निवासी डेली नीड्स वाली गली पुतलीघर अमृतसर से फोन पर संपर्क हुआ। जिसने उपेंद्र सिंह मदान निवासी ट्रसकैट स्ट्रीट परसिया नीव आस्ट्रेलिया को अपना परिचित बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपेंद्र का हीरे का व्यापार है। जो भारत में प्रबंधक है।
आरोप है कि उपेंद्र से फोन पर संपर्क करवाया। उसने 14 लाख सिक्योरिटी के रूप में जमा करने और दोनों युवतियों की ट्रेनिंग सूरत गुजरात में होने के बाद नौकरी लगने का झांसा दिया। अंजली शर्मा ने बेटी और भतीजी की नौकरी के लिए 25 लाख खाते में भेज दिए। बता दें कि ट्रेनिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई।ओर ई-मेल पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिए गये, लेकिन इन्होने सत्यता को समय से भाँप लिया जिसके बाद इनके द्वारा पैसे वापस मांगे गये तो इन्हे झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी गई । थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *