1690488654605

एस आई नें SHO को सरेआम मारी गोली, जानिये किस मामूली सी बात पर हुआ विवाद,ओर कहाँ का हैं मामला,

THE POLICE TODAY

मामला मध्यप्रदेश के रीवा का हैं जहाँ सिविल लाइन थाने में उप निरीक्षक बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके केबिन में घुसकर गोली मार दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ट्रांसफर को लेकर विवाद हुआ था.

जिस पर गुस्साए SI ने थाना प्रभारी के सीने में गोली मार दी. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था मे इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में एयर एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 27 जुलाई दोपहर करीब ढाई बजे की है. आरोपी पुलिसकर्मी बीआर सिंह नशे कि हालत में थानें आए. वहां पहले से थाना प्रभारी अपने चेंबर में बैठे हुए थे. दोनों के बीच कथित रूप से ट्रांसफर को लेकर विवाद हुआ. इसी बीच चेंबर से गोली चलने की आवाज आई.

घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने SI को कमरे में बंद कर दिया. और घायल थाना प्रभारी को नर्सिंग होम में लेकर गए. हितेंद्र नाथ की हालत नाजुक बताई जा रही है. उनके ऑपरेशन की तैयारियां चल रही हैं. उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाएगा. वहां जबलपुर से डॉक्टर्स की टीम पहुंचने वाली है.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी काफी देर तक नशे में ही रहे. उनके पास बंदूकें और कई राउंड के कारतूस मिले हैं. इसलिए पुलिस नें उन्हें कमरे में ही बंद किया हुआ था. दोपहर ढाई बजे से लेकर रात आठ बजे से पुलिसकर्मी स्टेशन के बाहर तैनात थे. ताकि SI खुद से सरेंडर कर दें. पहले उऩकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. इसलिए उऩके परिजनों को भी बुलाया गया. करीब़ आठ बजे के आसपास SI ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली ओर उन पर आगे कि कानूनी कार्यवाही कि गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *