हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह नें अपने ही पुलिसकार्मियों को दे दिया 24 घंटे का अल्टीमेट,दी बड़ी कार्यवाही की चेतवनी,जानिये क्या है मामला,
THE POLICE TODAY
HARIDWAR / अभी हाल ही मे सरेआम हुई लूट प्रकरण में एसएसपी इतने नाराज नजर आये की उन्होंने अपनें ही पुलिस कर्मियों को चेतावनी दे दी,या तो 24 घंटो मे अपराधियों को पकड़ उन पर कार्यवाही करो नही तो स्वयं पर कार्यवाही के लिए तैयार रहो,मामले को गंभीरता से लेते हुए
एसएसपी ने देर रात तक सीआईयू और थाना पुलिस के साथ बैठक भी की,
बता दें की कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 2 में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह बड़े एक्शन के मूड में नजर आ रहे है।
घटना के खुलासे को लेकर एसएसपी द्वारा कल देर रात सीआईयू एवं थाना पुलिस के चुनिंदा ऑफिसर के साथ घटना के विभिन्न एंगल को लेकर आयोजित बैठक में गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जहां एक ओर बैठक में पहले से रवाना की गई पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं नई पुलिस टीमों का भी गठन कर उन्हें रवाना किया गया।
कई घंटे चली बैठक में एसएसपी द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयों को घटना के खुलासे हेतु स्पष्ट लहजे में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा पुलिस विभाग मे ही कार्यवाही होना तय हैं















