1691684122556

यहाँ फिर पड़ा पुलिस का छापा, देहव्यापार में लिप्त 5 युवतियों को पुलिस नें किया अरेस्ट,

THE POLICE TODAY

क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। यह देह व्यापार कहीं ओं नही बल्कि हाइवे पर ढाबो मे चल रहा था,आधा दर्जन ढ़ाबों पर  दोपहर बाद पहुंची पुलिस व क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर देह व्यापार में शामिल पांच युवतियों को हिरासत में लेते हुए आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।

मामला उत्तरप्रदेश के भदौई जिले का हैं जहाँ गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि दोपहर बाद कोतवाली इलाके के छतमी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होने वाले वाजपेयी ढ़ाबा, एएफसी नाॅनवेज ढ़ाबा समेत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित होने वाले आधा दर्जन ढ़ाबों पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। ढाबों से पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है। ढ़ाबों से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है।

छापेमारी होते ही ढ़ाबे की चहारदीवारी फांदकर कई युवक भाग खड़े हुए। छापा पड़ते ही वाजपेयी ढ़ाबा का संचालक भी भागने के फिराक में था। इसी दौरान टीम ने दबोच लिया। होटल के आस-पास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर सीओ ज्ञानपुर, फाॅरेंसिक पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। छापेमारी में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सहित गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, जंगीगंज चौकी इंचार्ज अविनाश प्रकाश राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *