पिता ने ही पत्रकार बेटे के सीने मे गोली ठोक कर दी हत्या,जानिये आखिर क्या हैं मामला,
पिता ने ही पत्रकार बेटे के सीने मे ठोक दी गोली, कर दी हत्या,जानिये आखिर क्या हैं मामला,
आपसी विवाद को लेकर एक पत्रकार की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला मैनपुरी का हैं,
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ओरछा कस्बे के निवासी एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के स्थानीय संवाददाता राजीव यादव को उसके पिता विजयपाल ने बुधवार शाम आपसी विवाद के बाद राइफल से गोली मार दी।
हालाकी बेटे की हत्या करने के बाद विजयपाल स्वयं थाने पहुंचा और अपना अपराध कुबूल कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।परिजनो के मुताबिक विजयपाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव यादव की अपने घर के बाहर मोबाइल फ़ोन की दुकान थी, लेकिन उसके पिता विजयपाल उसे वहां से दुकान हटाने के लिए कहते थे । इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया और विजय पाल ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।















