सत्य घटना,हरिद्वार सिडकुल मे एक ऐसी खिड़की जो सिर्फ खुलती हैं रात के अँधेरे मे,ओर उस खिड़की से निकलता हैं एक लम्बा हाथ,उसके बाद लड़खडाकर गिर जाते हैं कुछ लोग,जानिये क्या हैं ये खौफनाक मंजर,
THE POLICE TODAY
रोशनाबाद / यह एक ऐसी खिड़की हैं जो रात के अँधेरे मे 10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक खुलती हैं,ओर इस खिड़की से एक लम्बा हाथ बाहर निकलता हैं,लेकिन ये हाथ खाली नही होता,इसी हाथ से कभी देशी मदिरा की एक बोतल कभी अदधा तो कभी पव्वा बाहर निकलता हैं न तो ये भूतिया हाथ हैं ओर न ही किसी डायन का ये हाथ हैं देशी ठेका चलाने वाले उन सैल्समैन का जो चौबीस घंटे गैर कानूनी तरीके से यहाँ शराब की बिक्री करते चले आ रहे हैं ओर ये खेल लम्बे समय से चलता आ रहा हैं
रोशनाबाद देशी शराब की दूकान पर जिस तरह सेल्समैनो द्वारा आबकारी नियमों की खुले आम धज्जियाँ उड़ा कहीं ओवर रेटिंग का खेल चल रहा हैं तो दिन मे आगे के दरवाजे ओर रात मे पीछे की खिड़की से यानि अवैध तरीके से माल बेचा जा रहा हैं,जिसकी शिकायतें लगातार आबकारी विभाग को भी पहुँच रही हैं,जिसके चलते आबकारी अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए देशी ठेका मालिकों को अब नोटिस जारी कर दिया गया हैं जिसका जवाब दो दिनों के भीतर देना होगा,
बता दें की रोशनाबाद मे देशी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग की शिकायते लगातार मिलती चली आ रही हैं, ग्राहकों के अनुसार इस ठेके पर ओवर रेटिंग का बड़ा खेल चलता हैं,ओर अगर कोई ग्राहक सवाल जवाब करता हैं तो उसके साथ दुर्व्यवहार होना कोई बड़ी बात नही,इतना ही नही सूत्रों की अगर माने तो यहाँ से आप किसी भी समय शराब की ख़रीदारी कर सकते हैं,यानि समय से पहले ओर समय के बाद की न तो यहाँ कोई पाबंदी हैं ओर न ही आबकारी नियमों की कोई परवाह,जिससे साफ ओर स्पस्ट हो जाता हैं की यहाँ जो भी चल रहा हैं उसके पीछे कोई बड़ा संरक्षण जरूर हैं,चूंकि हरिद्वार प्रसाशन से चंद कदमो की दूरी पर ये सारा खेल खेला जा रहा हैं,
जिले के इस देशी ठेके पर हो रही नियमों की अनदेखी,विभाग से चंद कदमो की दूरी पर नियमों की धज्जियाँ,
बता दें की जिस क्षेत्र के ठेकों पर आबकारी नियमों की खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं वो क्षेत्र सिडकुल के बिलकुल नजदीक यानि जिला प्रसाशन से चंद कदमो की दूरी पर ही स्तिथ हैं,बावजूद इसके न तो इन्हे आबकारी विभाग का भय हैं ओर न ही प्रसाशन को इनके द्वारा तोड़े जा रहे नियमों से कोई फर्क पड़ रहा हैं,
सड़को पर खड़ी कारों मे जमती हैं महफ़िल,जानिये क्या पड़ रहा हैं बुरा प्रभाव,
बता दें की देशी शराब का ये ठेका सिडकुल रोशनाबाद की मुख्य सड़क किनारे स्थित हैं जिस कारण लोग शराब खरीद कर या तो खुले मैदान मे बैठ जाते हैं या फिर सडक पर ही गाड़ियाँ खड़ी कर उन्ही मे महफ़िल सजा लेते हैं,परेशानी उस समय ज्यादा बढ़ जाती हैं ज़ब सांय के समय सिडकुल से श्रमिकों की छुट्टी होती हैं पुरुष तो जैसे तैसे यहाँ से निकल जाते हैं लेकिन महिलाओं का निकलना इतना कठिन हो जाता हैं की उन्हें शराबियों के कारण यहां से रास्ते बदल बदल कर निकलना पड़ता हैं,कई बार कार मे बैठकर शराब पीते लोग महिलाओं पर गंदे भद्दे कमेंट ओर इशारे करते देखे जा सकते हैं,जिस कारण यहाँ महिलाएं अधिक परेशान हैं,
शाय 5 बजे से रात 10 बजे तक मानो यहाँ शादी का कोई पंडाल लगा हो ऐसे लोग खुले मैदान मे बैठकर, खडे होकर सड़को पर गाड़ियाँ लगाकर यहाँ शराब को इंजॉय करते नजर आते हैं,ओर यही मुख्य कारण भी हैं की इस स्थान पर पहले भी कई बार लड़ाई झगड़े हो चुके हैं,जिस कारण इस क्षेत्र का माहौल खराब हो चूका हैं,















