1697078982306

आखिर कैसे रातोंरात करोड़पति बन गया यें सब-इंस्पेक्टर, जानिए कैसे?

THE POLICE TODAY

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस सब-इंस्पेक्टर रातोंरात करोड़पति बन गया. ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन में सब इंस्पेक्टर ने 1.5 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. सब इंस्पेक्टर फैंटेसी क्रिकेट ऐप पर पिछले 3 महीने से टीम बनाकर गेम खेल रहे थे.

इसी बीच उनकी किस्मत ने साथ दिया तथा टीम नंबर वन पर रही. प्राप्त खबर के मुताबिक, डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम जीतने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम सोमनाथ झेंडे है. सोमनाथ पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत हैं. ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 में सोमनाथ ने 1.5 करोड़ रुपये जीत लिए, इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे करोड़पति बन गए हैं. झेंडे पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस आयुक्त के कार्यालय में काम करते हैं. उन्होंने बीते 2-3 माह से ड्रीम इलेवन खेलना आरम्भ किया था. उन्होंने बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन टीम बनाई. यह टीम नंबर वन पर रही. तत्पश्चात, सोमनाथ झेंडे ने डेढ़ करोड़ रुपये जीत लिए.

सब इंस्पेक्टर झेंडे के परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है. एक ओर जहां ड्रीम इलेवन जैसे गेम्स को बैन करने की मांग उठती रहती है. वहीं कुछ ऐसी बातें सामने आने के पश्चात् देखने को मिलता है कि एक आम इंसान भी करोड़पति बन सकता है. सोमनाथ ने अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग जोखिम भरा है, इसलिए हमें इस गेम से सावधान रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *