1697260456297

उत्तरप्रदेश लखीमपुर पुलिस कॉन्स्टेबल सोहेल ने सोशल मिडिया पर मांगा फलस्तीन के लिए कुछ ऐसा की तुरंत बैठ गई जांच,जानिये क्या है मामला ,

THE POLICE TODAY

यूपी खबर / इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. मगर इस जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पुलिस अलर्ट पर है. इसी बीच यूपी के लखीमपुर खीरी चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने फेसबुक पर फलस्तीनियों के लिए चंदा मांगा है.

यूपी पुलिस के जवान ने अपनी फेसबुक पर जैसे ही फलस्तीनियों के लिए चंदा मांगने वाला पोस्ट लगाया वैसे ही उसका पोस्ट वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद के बाद पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंच गया. अब सिपाही फंस गया है.
फलस्तीन के लिए मांगा चंदा
इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध हो रहा है. हमास ने जिस तरह से महिलाओं और बच्चों को मारा है, पूरी दुनिया उसेसे सकते में हैं. मगर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की पुलिल लाइन में तैनात एक सिपाही फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहे हैं.

दरअसल कांस्टेबल सोहेल अंसारी ड्रोन कैमरा उड़ाने वाली टीम में तैनात हैं. मगर फिलहाल वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से जाने जा रहे हैं. सिपाही फलस्तीन के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं और लोगों से चंदा मांग रहे हैं.
बेटे से गलती हो गई- सिपाही
बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जब सिपाही से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने कहा कि यह गलती उसके बेटे से हुई है. मगर अब उसने अपना पूरा फेसबुक ही डिलीट कर दिया है. लेकिन एसपी लखीमपुर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
पुलिस अधिकारी ने ये बताया
इस पूरे मामले पर लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने बताया, “इस संदर्भ में जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य आएंगे, जो भी सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *