हरिद्वार बहादराबाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी से रहे सावधान,पुलिस द्वारा की गई इन पर बड़ी कार्यवाही,अब जाएंगे जेल
THE POLICE TODAY
हरिद्वार बहादराबाद टोल प्लाजा से निकलने वाले यात्री कितने सुरक्षित है इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते है,पहले भी कई बार इतना टोल पर आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार हो चूका है,ऐसा लगता है की यहाँ कर्मचारी नही बल्कि कर्मचारी के रूप मे अपराधी काम कर रहे है,ऐसे अपराधी जो किसी के भी साथ मारपीट कर जान माल की हानि पहुंचा रहे है, इनकी गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन यहाँ बढ़ती नजर आ रही है,
बता दें की वीर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह नि0 ग्राम घाट परतापुर मेरठ उ0प्र0 द्वारा इनके खिलाफ लिखित तहरीर दी गयी कि है,उनके द्वारा बताया गया की वे अपनी कार द्वारा हरिद्वार से मेरठ अपने घर जा रहे थे तब शान्तरशाह स्थित टोल प्लॉजा पर मौजूद कर्मचारी ने टोल फीस 200 रुपये मांगे तो उनके द्वारा दे दिये गये
लेकिन टोल कर्मी द्वारा जो फीस रशीद दी गई वो पूरी तरह फर्जी थी जिस पर किसी और गाड़ी का नबर डाला गया था, जब उनके द्वारा टोल पर उक्त फर्जी रसीद के संबंध में पूछा गया तो टोल पर मौजूद 10-12 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डो से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया व गाडी मे तोड फोड कर उनका फोन छीन भी छीन लिया गाता,इतनाही नही उनकी पत्नी व बच्चो से साथ भी मारपीट की गयी,
हालाकी ज़ब इसकी शिकायत सम्बंधित थाबे मे पहुंची तो पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज कर टोलकर्मीयों पर सम्बंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया गया ओर सभी को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया,
विवेचक द्वारा घटनास्थल निरीक्षण सीसीटीवी फुटेज, बयान वादी व मुखबिर की सूचना पर राधिका इन्कलेव निकट टोल प्लाजा से वादी का छीना गया मोबाईल सहित लिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।जिसजे बाद अब सभी गिरफ्तार अभि0गणों को न्यायालय पेश किया जायेगा ।
गुंडागर्दी करने के बाद गिरफ्तार हुए लोगों के नाम
1- अतुल कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र- 20 वर्ष नि0 परसीय थाना बिसौली जिला बदायू ।
2- आशीष पुत्र संजय उम्र- 22 वर्ष निवासी जन्धेडा थाना मनिहारन सहारनपुर।
3- कुमार गौरव पुत्र नेत्रपाल उम्र- 27 वर्ष निवासी हथहोवा थाना झिझांना शामली ।
4- मोनू यादव पुत्र सत्यपाल सिंह उम्र- 39 वर्ष निवासी इस्लामपुर थाना सिकन्दराबाद ।
5- प्रदीप मिश्रा पुत्र ब्रजमोहन मिश्रा जिला रीवा मध्य प्रदेश ।
6- अमरदीप पुत्र कमल सिंह उम्र- 48 वर्ष निवासी फूलपुरा थाना भिवानी हरियाणा ।
7- शिवम कुमार पुत्र मुकेश उम्र- 20 वर्ष नि0 वदान थाना नगला खंगर आगरा ।
8- गगन कुमारपुत्र कमिस्टर सिंह उम्र- 22 वर्ष निवासी सहजना थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर ।
9- नवनीत पुत्र इन्द्र उम्र- 23 निवासी सलारपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
10- राजेन्द्र मौर्या पुत्र रामनाथ मौर्या उम्र- 45 वर्ष निवासी बेनीगंज प्रयागराज उ0प्र0।
पुलिस टीम…….
उ0नि0 चरण सिंह चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार, हे0का0 विनोद चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार।, कानि0 सुनील चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार।, विकास थापा, थाना बहादराबाद हरिद्वार।















