1699070114633

बिना डिग्री मेडिकल स्टोर चला रहे 05 दबोचे, कई संचालक मेडिकल स्टोर छोड़ हुए फरारमेडिकल स्टोरों पर की तवाड़तोड़ छापेमारी, दवा व्यापारियों में हड़कंप

THE POLICE TODAY

हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार अवैध मेडिकल व क्लिनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है ये ऐसे मेडिकल व क्लिनिक है जिनके पास न तो कोई डिग्री है ओर न कोई योग्यता बावजूद उसके जगह जगह झोलाछाप मेडिकल चला रहे है,जहाँ एक ओर पुलिस इनको दौड़ा रही है तो वही स्वास्थ्य विभाग कुर्सियां तोड़ उत्तराखण्ड सरकार की ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 पर ग्रहण बनता दिख रहा है,

एसएसपी हरिद्वार द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये है जो भी इस व्यापार मे लिप्त है उनको बक्शा नही जाएगा,

जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा कलियर थाना क्षेत्र में करीब दर्जन भर से अधिक मेडिकल स्टोरों पर तवाड़तोड छापेमारी कर बिना डिग्री मेडिकल स्टोर चला रहे 05 संचालकों को हिरासत में लिया गया।जिनमे आदिल पुत्र जिंदा हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार,आकाश पुत्र सरजीत निवासी मेहवाड थाना कलियर जनपद हरिद्वार, आसिफ पुत्र मीर हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार,मुजम्मिल पुत्र जरीफ निवासी महमूदपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार, आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी रहमतपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार है

साथ ही दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर इन सभी से लगभग 25000 रूपये का अर्थदंड भी वसूला गया।.दुर्भाग्य ये है की ज़ब भी इन स्थानो पर पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की कोई बड़ी कार्यवाही होती है तो बहुत से मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल बंद कर फरार हो जाते है यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इन सभी के विरुद्ध संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की गई है

पुलिस टीम
SI हेमदत्त भारद्वाज,HC भीम शर्मा,इलियास अली, सोनू, जमशेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *