1702373908788

निरीक्षण करने थाना सिड़कुल पहुंचे सीओ सदर राजकीय अभिलेखों, शस्त्रागार एवं मालखाने का किया निरीक्षण,

THE POLICE TODAY,

सिडकुल /

व्यवस्थाओं कों सुचारु रूप से बनाये रखने के लिये सभी विभागो का उन्ही के अधिकारियों द्वारा समय समय पर औचक निरीक्षण होना बहुत आवश्यक होता है अगर हम बात करें उस विभाग कि जिसके कंधो पर कानून व्यवस्थाये सबसे अधिक होती है तो वो है पुलिस विभाग,जहाँ थोडी भी लापारवाही यदि कि जाये तो उसका खामियाजा कितना बुरा हो सकता है उसकी कल्पना करना बहुत मुश्किल है इसलिए पुलिस अधिकारी समय समय पर अभिलेखों, शस्त्रों ओर अपने ही कर्मचारियो कों अपडेट रखते है उसके लिये ये समय समय पर सभी थानो व पुलिस चोकियों मे औचक निरक्षण करते रहते है, जो बहुत आवश्यक है

सीओ सदर स्वप्निल मुयाल द्वारा थाना सिडकुल का अद्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। नियुक्त गार्ड द्वारा सेरेमोनियल ड्रेस में सलामी दिए जाने के पश्चात शुरु हुए थाना सिड़कुल के समस्त अभिलेखो, शस्त्रो तथा मालखाने का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा दाखिल माल मुकदमाती के रख-रखाव के लिये मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया। सीसीटीएनएस कम्प्यूटरो पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध मे कर्मचारी गणो से जानकारी कर समस्त अभिलेखो को अध्यावधिक करने हेतु हेड मोहर्रिर व का0 क्लर्क को निर्देशित किया गया तथा कर्म0गणो से शस्त्र कवायद करायी गयी।
बता दें कि इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सिडकुल, समस्त उपनिरीक्षक व कर्मचारीगण सभी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *