1702447302280

सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियारबंद अपराधी, जिस पर पहले भी चल रहे है कई मामले,

THE POLICE TODAY

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल जितना रोजगार के लिये महत्व रखता है उतना ही सवेदनशील भी है जहाँ थोड़ो सी लापरवाही होते ही छोटी बड़ी बहुत सी अपराधिक घटनाये हो सकती है, यही कारण है कि सिडकुल पुलिस चौबीसो घंटे क्षेत्र मे भ्रमण कर चौकसी रखती है,

बता दें कि सिडकुल पुलिस के हाथ एक ओर ऐसा अपराधी लगा है जिस पर पहले से कई अपराधिक मामले चल रहे है जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ

सिडकुल के पास ही एक क्षेत्र इंद्रलोक पड़ता है जहाँ से सिडकुल पुलिस ने  इस व्यक्ति  दानिश पुत्र मुजफ्फर निवासी घोडेवाला थाना बहादरबाद जिला हरिद्वार को नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के सा  दबोचा है । बरामदगी के आधार पर अभि0 दानिश उपरोक्त के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0– 665/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त इससे पूर्व थाना बहादराबाद, कोतवाली गंगनहर एवं कोतवाली मंगलौर मेें दर्ज मुकदमों में नामजद है।

पुलिस टीमः-*उ0नि0 संदीप चौहान,अ0उ0नि0 सुभाष रावत,हे0का0 संजय तोमर,का0 अनिल कण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *