1703317847077

न्यूज नेशनल मे छपी खबर के बाद हुआ बड़ा असर ,हरिद्वार एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों कों जारी हुए सख्त निर्देश,अवैध खनन बर्दास्त नही,

NEWS / THE POLICE TODAY

हरिद्वार / अभी हाल ही मे न्यूज नेशनल पत्रिका व अखबार के न्यूज पोर्टल मे छपी अवैध खनन कि खबर का संज्ञान लेने के बाद मामले कों गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी थाना क्षेत्र मे अवैध खनन बर्दास्त नही होगा, निर्देश के बाद जिले के लक्सर क्षेत्र मे तो पुलिस ने अपना कार्य शुरू कर दिया है जिसके चलते कल रात्रि मे अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुये कोतवाली लक्सर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में निर्देश का पालन करते हुए रात्रि के समय अवैध खनन, ओवर लोडिंग में 04 ट्रक ट्रोला को अवैध खनन मे सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर डाली,

कार्यवाही कों अंजाम देने वाली पुलिस टीम कि अगर बात करें तो टीम मे..
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला- , उप निरीक्षक मनोज नौटियाल-, अपर उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल,हे0कानि0 हमीद खान-कोतवाली लक्सर,कानि0 राजन्द्र सिह व अरुण

इसके बाद अब देखना यें होगा कि जिस प्रकार लक्सर कोतवाली ने एसएसपी हरिद्वार के निर्देश के बाद तुरंत कार्यवाही कों अंजाम दिया है, बाकी कोतवाल ओर थाना अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र मे आदेश के बाद किस प्रकार कि कार्यवाही करते है ओर उनके आदेश का पालन करने मे कितनी गंभीरता दिखाते है, क्योंकि भगवानपुर, बुग्गावाला, ओरगाबाद, सांन्त्रशाह कुछ ऐसे क्षेत्र है जहाँ रात मे ही नही बल्कि दिन मे भी अवैध खनन कों खूब अंजाम दिया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *