1680250257869

उत्तराखण्ड मे जल्द ही बड़े अफसरों के हो सकते है ताबदले,बड़ी फेरबदल के चलते बदले जा सकते है IAS ओर IPS,

THE POLICE TODAY

उत्तराखण्ड / बता दें की उत्तराखण्ड मे शासन स्तर पर जल्द ही बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हो सकती है। प्रशासनिक महकमो मे कुछ जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के बदले जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। जी-20 की पहली बैठक के आयोजन की व्यस्तता से फ्री होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबादलों के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासन इस कुर्सी पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को बैठा सकता है। एक जिले के डीएम को इस पद पर भेजे जाने की चर्चाएं बनी हुई हैं। अभी जिन जिलों के जिलाधिकारियों ओर पुलिस कप्तानो को बदले जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें तीन गढ़वाल के और तीन ही कुमाऊं मंडल के हैं।कुछ माह पूर्व प्रमोशन के बाद आईएएस अधिकारी बनें कुछ वरिष्ठ अफसरों को जिलाधिकारी बनाए जाने की भी संभावनाएं हैं। हालांकि चर्चाएं यह भी है कि फील्ड में तैनात जिलाधिकारियों की एक-दूसरे की जगह अदला-बदली भी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, सूची अब केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए गई है।अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ये बड़ा बदलाव होने की संभावना है हालांकि सूची को मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर के बाद ही जारी किया जाना है. ऐसे में राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर महीने के पहले सप्ताह में ही सूची जारी होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *