1680602166331

फिर बढ़ने वाली है अतीक अहमद कि मुश्किलें,सजा सुनाई गई तो जज से करने लगा साबरमती जेल भेजने की अपील,

THE POLICE TODAY

प्रयागराज / उमेश पाल कि हत्या के मुख्य आरोपी अतीक अहमद कि परेशानी एक के बाद एक करके अतीक के सामने जबड़ा खोलकर खड़ी नजर आ रही है

बता दें कि फिर से अतीक को साबरमती से तिहाड़ जेल लाने की तैयारी चल रही है,जिस से साग हो जाता है कि अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. यूपी पुलिस अब अतीक को साबरमती जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करवाना चाहती है. यूपी पुलिस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर अतीक की जेल बदलने का अनुरोध किया जाएगा. इसके लिए पुलिस की ओर से कुछ सबूत पेश किए जाएंगे.

उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा पाने वाले माफिया अतीक अहमद का जेल बदलने की कवायद शुरू होने वाली है. सूत्रों के हवाले से खबर, अतीक अहमद को साबरमती जेल से तिहाड़ जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. तिहाड़ जेल में अतीक अहमद को ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी जाएगी.

यूपी पुलिस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर अतीक की जेल बदलने का अनुरोध किया जाएगा. पुलिस की अर्जी का मुख्य बिंदु माफिया अतीक का साबरमती जेल में रहते हुए फोन से अपराधिक गतिविधियों में शामिल होना होगा,

इन्ही सबूतो के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में पड़ने वाली अर्जी में बताए जाएंगे कि जेल मे रहकर उमेश पाल हत्याकांड कि साजिस का मुख्य अभियुक्त अतीक ही है . इन्ही सबूतों के आधार पर यूपी पुलिस, अतीक को साबरमती जेल से तिहाड़ जेल भेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाएगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतीक अहमद को यूपी से अहमदाबाद की सेंट्रल जेल में जून, 2019 में शिफ्ट किया गया था. अब उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कराने की तैयारी है.

उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा पाने के बाद अतीक अहमद को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया. यहां उसे कैदी नंबर 17052 अलॉट हुआ है. हालांकि अतीक अहमद अभी साबरमती जेल से किसी और दूसरे जेल में शिफ्ट होना नहीं चाहता है. जब अतीक को सजा सुनाया गया तो वह जज से साबरमती जेल भेजने की अपील कर रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *