1680679906278

श्री नगर प्रगतिशील जन् मंच द्वारा महिला जाग्रति समारोह का समापन,स्कूटी प्रतियोगिता मे रीना पैथोवाल प्रथम,

THE POLICE TODAY

श्रीनगर / प्रगतिशील जन मंच के द्वारा रामलीला मैदान में संचालित
किए जा रहे तृतीय महिला जागृति समारोह के तीसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं और छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूटी संचालन प्रतियोगिता में डा. रीना पैथवाल प्रथम रही। सोनिका भंडारी ने दूसरा स्थान,सुनीता बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से महिला कवि सम्मेलन मेहंदी,पेंटिंग,रंगोली, नृत्य गायन और रस्सा–कसी प्रतियोगिता शामिल है

इस अवसर पर अंजली संस्थान के संचालक बृजेश भट्ट ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को समुचित मंच उपलब्ध कराने
को लेकर अनिल स्वामी का यह प्रयास समाज हित में सराहनीय है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी माता बहिनों और श्रीनगर क्षेत्र की संभ्रांत जनों का धन्यवाद किया है । पांच दिवसीय समारोह का समापन आज यानी बुधवार 5 अप्रैल को किया जाएगा।

प्रगतिशील जनमंच श्रीनगर के अध्यक्ष अनिल स्वामी जी विगत 2 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम को कर रहे हैं इस मंच की संयोजक विनोद मैठाणी जी हैं ।इसी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्कूटी चलाने के लिए जो यातायात नियम होते हैं उसकी जानकारी से संबंधित यह प्रतियोगिता थी जिसमें भाई जी आपकी भाभी का प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *