2023 04 13 19 40 18 116

एनकाउंटर मे मारें गए बेटे के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए माफिया अतीक प्रसाशन से लगा रहा गुहार, सोचा भी न होगा एक प्लीज मे कैसे बदल जाती है जिंदगी,

THE POLICE TODAY

उत्तरप्रदेश / उमेश पाल ओर न जाने कितने लोगों को मौत के घात उतारने वालों की अब एक एक कर बारी आने लगी है या यूँ कहें की अब जैसे को तैसा करने का समय चल पड़ा है,उत्तरप्रदेश मे लम्बे समय तक अपने आंतक को फैलाने वाला अतीक आज इतना लाचार नजर आ रहा है की एनकाउंटर मे मारें गए अपने बेटे के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए भी आज उसे सरकार के सामने घुटने टेकने पड़ रहे है,

बता दें की माफिया अतीक अहमद बेटे असद अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहता है. अतीक अहमद चाहता है कि उसके बेटे असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही किया जाए. माफिया अतीक अहमद असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगेगा. अतीक के वकील प्रयागराज कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे, इसके साथ ही अतीक की तरफ से यह अपील भी की जाएगी कि पुलिस असद के शव को झांसी से प्रयागराज लाने की व्यवस्था करें. वहीं अतीक के अलावा उसका भाई अशरफ भी भतीजे असद के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *