माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर छलक ही गया अखिलेश यादव का दर्द,जानिये क्या कह डाला यूपी पुलिस के लिए,
THE POLICE TODAY
उत्तरप्रदेश / समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर को झूठा और फर्जी बताते हुए प्रदेश की पुलिस (Police) पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दोहरे एनकाउंटर को झूठा बताया है. उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि झूठे एनकाउंटर कर भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है भाजपा भाईचारे के खिलाफ है.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रयागराज (Prayagraj)के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस (Police) मुठभेड़ में हुईहत्या (Murder) पर अनेकों प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं. लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है. अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके, इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है. उधर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस कमेटी ने कहा कि असद और गुलाम का एनकाउंटर मानवाधिकार का हनन है, उन दोनों को पुलिस (Police) ने उठाकर मार दिया है.
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज (Prayagraj)में हुए उमेश पाल और दो सुरक्षा कर्मियों कीहत्या (Murder) में मुख्य आरोपी असद और गुलाम की तलाश में यूपी पुलिस (Police) और एसटीएफ की टीम जुटी थी. प्रदेश की पुलिस (Police) ने असद और गुलाम पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया था और गुरुवार (Thursday) को मिले इनपुट के बाद एसटीएफ की टीम और दोनों आरोपितों के बीच झांसी के परीक्षा बांध के पास मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस (Police) की गोली लगने से असद और गुलाम की ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों आरोपितों द्वारा गुजरात (Gujarat) से पेशी पर लाए जा रहे माफिया अतीक अहमद को छुड़ाने की साजिश रची गई थी, जिसे एसटीएफ ने नाकाम कर दिया.















