हरिद्वार पुलिस नें फिर किया गजब का काम,ढूंढ़ कर लौटाई इन परेशान लोगों के चेहरों पर खुशियाँ, जानिये क्या मामला,
NEWS/ THE POLICE TODAY
हरिद्वार / मित्र पुलिस लगातार ऐसी उपलब्धियाँ हासिल कर रही है जिससे हरिद्वार क्षेत्र मे ही नही बल्कि देश भर मे उत्तराखण्ड पुलिस को सम्मान की नजर से देखा जाता है,चाहे बात बाहरी राज्यों से देवभूमि मे आने वाले श्रद्धांलुओं की हो या फिर उत्तराखण्ड पर्यटक व्यवस्थाओं की,उत्तराखण्ड पुलिस मे मित्र पुलिस का किरदार हमेशा साफ नजर आ जाता है, लेकिन बाहर से आने वाले या तमाम उन लोगों के सामने परेशानी तब बढ़ जाती है ज़ब उनकी कीमती चीजे गुम हो जाती है,ओर आज के वर्तमान समय मे अगर उन कीमती वस्तुओं मे भी सबसे कीमती वस्तु कोई मानी जाती है तो वो है पल भर मे अपनों को अपनों से जोड़ने वाला मोबाइल, जिसके माध्यम से हम एक दूसरे के सुख दुख का सैकेंडो मे संज्ञान लें लेते है, चाहे आपका परिवार हो रिश्तेदार हो या फिर मित्र ही क्यों न हो सब मोबाइल के माध्यम से ही एक दूसरे से जुड़े है ,इतना ही नही आज कल हमारे जीवन से जुड़े आवश्यक दास्तावेज भी हम मोबाइल मे ही सुरक्षित रखते है या यूँ कहें की लोगों का 80% जीवन मोबाइल के माध्यम से चल रहा है, हम लोगों का कितना भी कीमती डाटा क्यों न हो उसे हम किसी भी इमरजेंसी के लिए अपने मोबाइल मे सुरक्षित अवश्य रखते है,
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की ज़ब यही मोबाइल कोई छीन लेता है चोरी कर लेता है या फिर कहीं गुम हो जाता है,तो एक पल मे इन्शान अपने आप को बिना पैर ओर बिना हाथ के महसूस करने लगता है,उसका मन मस्तिष्क शून्य हो जाता है,उसे न तो कोई रास्ता नजर आता है ओर न ही किसी से सम्पर्क करने का कोई जरिया,लेकिन यहाँ उसे अगर कोई आस नजर आती है तो वो है पुलिस, बस पुलिस एक ऐसा रास्ता है ऐसा जरिया है ओर एक मात्र ऐसी उम्मीद है जिसके भरोसे हम इस उम्मीद मे बैठ जाते है,की यही से कुछ राहत मिलेगी,ओर सच भी यही है हमारे पास पुलिस ही एक मात्र ऐसा जरिया है जो हमारे खोये हुए मोबाईलों को देर सवेर ढूंढ़ निकालती है,
हरिद्वार पुलिस नें पहली बार नही बल्कि कई बार पहले भी खोये मोबाईलों को उनके स्वामियों के हाथों मे लौटाकर उनके चेहरों पर खुशियाँ लौटाइ है,आज ऐसे उन बहुत से लोगों को फिर से हरिद्वार पुलिस द्वारा खोये मोबाइल लौटाये गए है जिन्होंने मोबाइल खोने के बाद पुलिस को उसकी सूचना दी गई थीं,जिसमे हरिद्वार पुलिस द्वारा लगभग 253 मोबाइल जिनकी अनुमानित क़ीमत लगभग 43 लाख रूपये आँकी गई है, रिकवर मोबाइल मे अगर बात करें तो ओप्पो,vivo,सैमसंग,रियलमी,रेडमी,ऐसे बहुत से मोबाइल है जिनकी बड़े पैमाने पर रिकावरी की गई है,
समँझ लीजिये कितना जरुरी होता है पुलिस को सूचना देना,
आवश्यक ये है की ज़ब भी आपका मोबाइल कहीं खो जाए या गुम हो जाए तो आप इसे सामान्य तो बिलकुल न लें,एक तो नुकशान ओर ऊपर से मुशीबत बढ़ते बिलकुल देर नही लगेगी,क्योंकि आपके मोबाइल के साथ साथ उसमे आपका सिम भी होता है,ओर अपराधिक प्रवर्ति के लोग आपके मोबाइल ओर सिम का पल भर मे गलत प्रयोग कर सकते है,तो ध्यान ये रहे की ज़ब भी आपके साथ मोबाइल खोने की ऐसी कोई घटना घटे तो सबसे पहले पुलिस को इसकी जानकारी दें,ऐसा करने से आप सुरक्षित हो जाते है,ओर सौभाग्यवश आपका खोया मोबाइल देर सवेर मिल भी जाता है,
पुलिस टीम की अगर बात करें तो मुख्य रूप से.















