1681913560733

अतिक के बाद अब इसके अपराधो का भी होगा हिसाब,जानिये कौन है मुख़्तार अंसारी ओर कितने है मुक़दमे दर्ज,पत्नी अफ्ता अंसारी पर भी है इनाम,

THE POLICE TODAY

उत्तर प्रदेश में 59 साल के इस माफिया मुख्तार अंसारी पर लगभग 60 मुकदमें दर्ज हैं. इस वजह से मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं बुधवार को मुख्तार अंसारी को एक मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है. ये बीते 34 सालों में पहली बार है जब माफिया को सजा सुनाई गई है. हालांकि इन मुकदमों में से ज्यादातर मुकदमें गाजीपुर जिले में दर्ज हैं.

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक करीब 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यहीं नहीं मुख्तार से जुड़े अन्य अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन की कर्रवाईयों का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। अब तक आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी, उनके रिश्तेदार और गैंग से संबंधित गुर्गो की भी 200 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।

बता दें की अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि उसके परिवार के लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से बीते पांच मार्च को आफ्शा अंसारी पर 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई थी। 13 अप्रैल को वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। गाजीपुर में आफ्शा के अलावा कई और बदमाशों पर घोषित इनाम को बढ़ाया गया है। कुख्यात और शातिर बदमाशों पर 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *