गुड्डू मुस्लिम ओर शाइस्ता को लेकर उत्तराखंड के इस जिले मे क्यों दिये सभी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश हैं।
The Police Today
उत्तर प्रदेश में उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे एवं उसके शूटर का पुलिस एनकाउंटर हुआ और उसके बाद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को भी तीन युवकों ने कैमरे के सामने गोलीयों से भूनकर मार डाला,उसके बाद से पूरे यूपी में हाई अलर्ट के साथ साथ उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्क हो chuकी है। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन एवं शूटर गुड्डू मुसलमान पुलिस से छुपकर कई दिनों से प्रयागराज से फरार चल रहे हैं जिनका कोई सुराग नही,
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पौड़ी गढ़वाल में छुपे हुए हैं। जिसके बाद जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने, पौड़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और उन्होंने पौड़ी जिले के बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी हैं। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। उत्तर प्रदेश की सीमा से जनपद पौड़ी के कोटद्वार की सीमा लगे होने की वजह से हर रोज यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते हैं और पुलिस को शक है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और शूटर गुड्डू उत्तराखंड के पौड़ी में ही कहीं पर छुपे हुए हैं इसीलिए पौड़ी में भी सभी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश हैं।















