1682012290172

कौन है ये क्षेत्रधिकारी रणधीर सिंह जिसे विजिलेंस टीम ने किसान से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,

THE POLICE TODAY

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य बना चूका है जहां अपराधियों के लिए अब बक्शिस ओर बचाव का कोई रास्ता नही है,वो चाहे अपराधी, माफिया हो या फिर प्रसाशन के वो भ्रष्ट अधिकारी जो चंद सिक्कों के लिए कहीं माफियाओं के हाथों बिक रहे है तो कभी काम करने के बदले गरीब लोगों का खून चूस रहे है,ये वहीं भ्रष्ट अधिकारी होते है जो घुस लेकर कभी भी अपना जमीर बेच देते है,न तो ये किसी रसूख दार को बख्शते है ओर न ही उन गरीबों को जो एक वक्त की रोटी के लिए दिन रात महनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है,इतना ही नही देश मे जिस किसान को अन्नदाता के नाम से औपचारिकता निभाते हुए सम्मान दिया जाता है, राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी उसका भी खून चूस लेते है,

मामला उत्तरप्रदेश का है जहां बरेली में सतर्कता ब्यूरो की टीम ने राजस्‍व न्‍यायालय में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) चकबंदी-तृतीय रणधीर सिंह को बृहस्पतिवार को एक किसान से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता ब्यूरो के प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल सिंह ने बताया कि जिले के भुता थाना क्षेत्र के गजनेरा निवासी किसान रोशन लाल ने शिकायत की थी कि पिछले वर्ष जनवरी से उसका जमीनी विवाद का मुकदमा क्षेत्राधिकारी (सीओ) चकबंदी तृतीय रणधीर सिंह के यहां विचाराधीन है। इस मामले के निस्तारण के लिए सीओ ने किसान से रुपये की मांग की।

सिंह ने बताया कि किसान की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने किसान से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए क्षेत्राधिकारी चकबंदी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता ब्यूरो की टीम ने रणवीर सिंह को थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया है और कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *