1683955066654

डकैत के पीछे 19 साल तक दौड़ती रही पुलिस,अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

THE POLICE TODAY,

फरीदाबादः बल्लभगढ़ थाना शहर की पुलिस टीम ने डकैती के प्रयास मामले में 19 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहजाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2001 में बल्लभगढ़ के एरिया में अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार के साथ डकैती का प्रयास किया था।

जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद हुई थी। जिसमें सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया। उसके बाद बाद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो आरोपी कोर्ट ने वर्ष 2004 में पीओ घोषित कर दिया। वहीं 19 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *