1007795076

शिवालिक नगर स्थित कार सर्विस सेंटर की कथित लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,वाहन से सामान गायब होने का आरोप, एसएसपी हरिद्वार से की गई लिखित शिकायत, उपभोक्ता फोरम की शरण लेने की तैयारी,

NEWS / THE POLICE TODAY

हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र स्थित एक कार सर्विस सेंटर पर गंभीर लापरवाही और वाहन से सामान गायब होने का आरोप लगाते हुए वाहन स्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन स्वामी ने अपनी महंगी कार Chevrolet cruze शिवालिक नगर स्तिथ सिंह कार जोन सर्विस सेंटर में म्यूजिक सिस्टम की मरम्मत के लिए दी थी। आरोप है कि मरम्मत के दौरान ज्वालापुर निवासी मैकेनिक राजा ने न केवल वाहन के म्यूजिक सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है , बल्कि कार में लगा अन्य सामान भी गायब  कर दिया।
वाहन स्वामी का कहना है कि जब उन्होंने सर्विस सेंटर प्रबंधन से इस संबंध में जवाब मांगा तो उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए मैकेनिक राजा के साथ साथ जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है ।

चूंकि इस मामले कों एक माह से ऊपर हो चूका है, जिस कारण शिकायतकर्ता ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह न्यायालय के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करेंगे। उन्होंने इसे उपभोक्ता अधिकारों व उपभोक्ता नियमों का उल्लंघन बताते हुए क्षतिपूर्ति की मांग करने की भी बात कही है।
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी सर्विस सेंटर की लापरवाही से वाहन को नुकसान पहुंचता है या वाहन से सामान गायब होता है, तो यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय हो सकता है। ऐसे मामलों में उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *