1682506342134

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में फिर हुआ सुरक्षाबलों पर हमला,जानिये कितने जवान हुए है शहीद,और क्या है मौजूदा हालात,

NEWS / THE POLICE TODAY,

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों पर एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। इस हमले में DRG के 10 जवान शहीद हो गए हैं। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है।

राज्य पुलिस की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ’26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।’

जानिये क्या है शहीद जवानों के नाम.
रामकुमार यादव- हेड कॉन्स्टेबल,टिकेश्वर ध्रुव- असिस्टेंट कॉन्स्टेबल सीएएफ, धमतरी,सालिक राम सिन्हा- कॉन्स्टेबल, कांकेर,विक्रम यादव, हेड कॉन्स्टेबल, राजेश सिंह- कॉन्स्टेबल (गाजीपुर, यूपी), रवि पटेल- कॉन्स्टेबल,जवान अर्जुन राजभर, कॉन्स्टेबल (सीएएफ)

ऑपरेशन के लिए जा रहे थे जवान
बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अरनपुर के पालनार क्षेत्र में जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया है। मौके पर दो एम्बुलेंस को रवाना किए जाने की खबर है। नक्सलियों के हमले का पैटर्न बिल्कुल भी नहीं बदला है। जब जवान नक्सलियों के इलाके में आए तो घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दोषियों को हर हाल में सजा दिया जाएगा और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम दौर में है और नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा.

लेकिन सबसे बड़ी बात है कि हमेशा बयान देने के बाद नक्सलवाद जड़ से खत्म क्यों नहीं होता है और हर बात देश के जवान शहीद होते रहते हैं. छत्तीसगढ़ में कभी बीएसएफ के जवान तो कभी सीआरपीएफ के जवान और अब डीआरजी के जवान शहीद हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *