हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में लगातार दूधियों के साथ हो रही लूट कि घटना से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा, सुनसान इलाके मे लूट कों देते थे अंजाम
NEWS / THE POLICE TODAY
हरिद्वार मे लगातार हो रहे अपराधिक मामलो के खुलासो से अपराधिक प्रवर्ति के तत्वों मे खलबली मची हुई है, एक ही दिन मे हरिद्वार पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एक के बाद एक कईं खुलासे कर डाले, जिससे यह भी स्पस्ट हो जाता है कि एसएसपी द्वारा जो भी योजनाये तैयार कि जा रही है वो काबिले तारीफ़ भी है और सफल भी,
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से थाना पथरी क्षेत्र मे सुभाषगढ़ तिराहे से एक्कड़ के बीच कुछ बदमाशों द्वारा दूध बेचने वालों व अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बना कर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके पूरे क्षेत्र में डर का माहौल पैदा हो गया था। झिवंरहेडी लक्सर निवासी मुकेश कुमार के साथ भी इस क्षेत्र मे लूट कि घटना हुई जिसके बाद उनके द्वारा इस संबंध में थाना पथरी में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया।
हरिद्वार पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मामले को लिया गंभीरता से और अपराधियों के लिये बिछाया सफल जाल
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की बात जब एसएसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने इसको बेहद गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों को तत्काल घटना के खुलासे व क्षेत्रीय जनता के अंदर बैठे डर को खत्म करने हेतु विशेष टीमें गठित करते हुए जल्दी रिजल्ट देने को कहा।गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्मार्ट पुलिसिंग के साथ साथ सुनसान वाले इलाकों में मुश्तेदी से गस्त बढाई गई। पुरानी मुखबिर वाली पुलिसिंग को जीवंत करते हुए दिन-रात मेहनत करी। जिसका सफल परिणाम निकल कर सामने आया।
पथरी क्षेत्रांतर्गत लूट की कई घटना को अंजाम देने वाले चारों अभियुक्तों अनस पुत्र ईनाम निवासी ग्राम खड़ंजा कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार,अरशद उर्फ़ शाका पुत्र इरशाद निवासी उपरोक्त, जुनैद पुत्र रियासत निवासी उपरोक्त, मुस्तकीम पुत्र मुनफैद को सुभाषगढ़ तिराहे से घटना में प्रयुक्त 03 बाइक, तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, 03 मोबाइल व नगदी ₹12000 के साथ दबोचा गया।
जानिये कैसे देते थे घटना को अंजाम
अभियुक्तगण एक ही बाइक से आते थे और सुनसान वाले इलाके में दूध बेचने वालों व अकेले जाने वाले राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाका होने के कारण ज्यादातर लोगों के पास पैसा बहुत कम रहता है लेकिन दूधियों के पास 1000 – 2000 या उससे ज्यादा पैसे मिल जाते थे इसलिए हमने उनको अधिक निशाना बनाया। हमको लगता था हम छोटी छोटी घटना करेंगे और पकड़े नहीं जाएंगे।पथरी पुलिस की इस शानदार कामयाबी पर स्थानीय जनता द्वारा एक टीम के रूप में पूरे हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।
पुलिस टीम….
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, उ.नि.विपिन कुमार, का0 मुकेश चौहान, सुखविंदर, दीपक चौधरी, राजीव, सुशील, तरसेम, ब्रह्मदत जोशी















