पुलिस प्रसाशन कि अपराध मुक्त मुहीम को चुनौती दें रहे, सिडकुल के आस पास बैठे सटोरिये,
NEWS /. THE POLICE TODAY
सिडकुल / औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के पास यूँ तो ना जाने ऐसे कितने अवैध कार्य फलफूल रहे है लेकिन एक अवैध कार्य ऐसा भी है जो हरिद्वार प्रसाशनिक भवन के ऊपर ही डंके की चोट पर धड़ल्ले से फलफूल रहा है या यूँ कहे की शासन प्रशासन को खुली चुनौती देकर मानो ठेंगा दिखा रहा हो और वो काला कबोबार है सट्टे का ,जी हाँ वो सट्टा जो ग्राम रावली महदूद पर ग्रहण बनकर आस पास के समाज को दूषित कर रहा है ,हैरानी की बात ये है की यहाँ से मात्र दो किमी की दुरी पर बैठे आला अधिकारी क्षेत्र को अपराधमुक्त करने की पुरजोर कोशिश में लगे है बावजूद इसके इस क्षेत्र में ऐसे सट्टा किंग बैठे है जो न तो पुलिस के सामने घुटने टेकने को तेयार है और न ही आस पास के शिकायत कर्ताओं से कोई खोफ खाते है
इस सट्टे की अगर बात करें तो सिडकुल के पास का ये क्षेत्र जो रावली महदूद के नाम से जाना जाता है यहाँ एक नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे सटोरिये है जो क्षेत्र में सट्टे का काम धड़ल्ले से कर रहे है मजे की बात ये है की जब भी पुलिस प्रसाशन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही करने की तेयारी करता है तो न जाने इन सटोरियों को पुलिस की इस कार्यवाही के बारे में पहले से ही भनक कैसे लग जाती है और ये पुलिस की रेड से पहले ही अपना बोरिया बिस्तर समेट कर चलते बनते है ,या यूँ कहें की इन सटोरियों का नेटवर्क इतना मजबूत है की किसी भी कार्यवाही से पहले ही इन्हें सुचना मिल जाती है की कब इन पर कार्यवाही हो सकती है,
बता दें की इस क्षेत्र में पहले भी पुलिस की कार्यवाही होती रही है और ये सटोरिये जेल जाते रहे है लेकिन जेल से बाहर आते ही फिर से ये क्षेत्र में सट्टे का काम करने लगते है
अब सवाल ये है की आखिर क्यों इस क्षेत्र में इन सटोरियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही नहीं होती और जब भी कोई कार्यवाही होती है तो मात्र एक या दो लोगो को पकड़ कर जमानत दे दी जाती है कही ये कोई बड़ा खेल तो नहीं जो मात्र ओपचारिकता के तोर पर खेल ख़त्म कर दिया जाता हो ,
आज रावली महदूद में ऐसे बहुत से स्थान है जहां सायं होते ही सटोरिये अपना खेल शुरू कर देते है लेकिन इस क्षेत्र में आज तक किसी के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई ,जबकि जितने भी सटोरिये इस क्षेत्र में काम कर रहे है वो सभी एक एक करके जेल जा चुके है और सम्बंधित थानो में सभी रजिस्टर्ड अपराधी बन चुके है















