1681363402630

गाँव के एक आदमी नें थाने के दारोगा जी को उनके ही थाने मे करवा दिया बंद,एसएसपी नें पीड़ित व्यक्ति की पीड़ा सुन उठाया कदम,

THE POLICE TODAY

बता दें की मामला रिश्वत खोरी का है जहां एक दरोगा बाबू एक व्यक्ति को छोड़ने के बदले तीस हजार की मलाई खाने के जुगाड़ मे थे,लेकिन मलाई उस समय महंगी पड़ गई ज़ब जिले के एसएसपी तक इस मामले की शिकायत पहुँच गई,फिर क्या था जिले के एसपी के निर्देश पर घूसखोरी के आरोपी दरोगा को उनके थाने की पुलिस द्वारा ही हिरासत में ले लिया गया,चौंकाने वाली बात ये हैं की दरोगा को उसी थाने में गिरफ्तार किया गया हैं जहाँ वह तैनात थे और रिश्वत मांग रहे थे। उनपर एक आवेदक से 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने का आरोप हैं।1681362505160

मामला उत्तरप्रदेश आजमगढ़ का है जहां पीड़ित की शिकायत पर आजमगढ़ के एसपी ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच की। इसके बाद सिटी सीओ के नेतृत्व में टीम भेजकर थाना परिसर के आवास से ही दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। वो दारोगा उसी थाने में कार्यरत थे। मामला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमलाई गांव का है। यहां रहने वाले संतोष कुमार ने आजमगढ़ के एसपी को लिखित में शिकायत दी थी।

संतोष कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि दारोगा मोहन प्रसाद द्वारा आवेदक को छोड़ने के लिए 30000 रुपये रिश्वत की मांग की गई है। जांच में यह आरोप सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और कार्रवाई की जिम्मेदारी सीटी सीओ को दी गई। इसके बाद रिश्वत मांगने वाले दारोगा को उन्हीं के थाने से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए आजमगढ़ के एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि एक शख्स ने कप्तानगंज थाने में तैनात दारोगा मोहन प्रसाद पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आरोप सही साबित हुआ। इसके बाद कप्तानगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। साक्ष्यों के आधार पर सीओ सिटी ने कप्तानगंज थाना परिसर से दारोगा मोहन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *