पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन,जानिये कौन है ये 35 जवान जिन्हे पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित,
NEWS / THE POLICE TODAY
हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा आज जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में जवानों का सैनिक सम्मेलन लेते हुए उनकी समस्याओं को जाना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने मई माह में फिल्ड में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देकर क्राइम कंट्रोल एवं बड़ी वारदातों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले 35 पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के बाद अजय सिंह ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में माह मई की अपराध गोष्ठी की शुरुआत की। बीते माह जनपद हरिद्वार में हुई वारदातों एवं लंबित प्रकरणों के खुलासे सम्बन्धित आंकड़ो पर भी विचार विमर्श किये
जहाँ एक और ईद के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को सतर्क दृष्टी रखते हुए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सहयोग लेने एवं किसी भी प्रकार की नाकारात्मक परिवेश को न पनपने देने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश भी दिए।
तो वहीं दूसरी और गंभीर अपराधों की विवेचना में लेटलतीफी पर नाराजगी जाहीर करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक नगर को उक्त लंबित विवेचनाओं की स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखनें और छोटी-छोटी जानकारी कर बड़े नशा तस्करों के गिरोह को पकड़नें पर भी जोर दिया,
थाना क्षेत्रों में किसी भी समय किसी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त होती है तो सूचना को हल्के में न लेते हुए तत्काल मौके पर चेतक अथवा रात्रि चैकिंग अधिकारी को भेजा जाए एवं उक्त कर्मी का दायित्व होगा कि वस्तुस्थिति के बारे में तत्समय उच्चाधिकारियों को जानकारी दे जिससे कि छोटी-छोटी घटना बड़ा रूप न ले पाए।
कावड़ मेले को ध्यान मे रखते हुए सभी सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी,
सुक्ष्म विश्राम के पश्चात पुनः शुरु की गई मिटिंग में अजय सिंह द्वारा कांवड़ के लिए थाना स्तर पर की जा रही तैयारियों की मालूमात करते हुए कहा कि कांवड़ मेला एक बहुत बड़ा मेला है जिसे हम सभी को मिलकर के पूरी तैयारी कर सकुशल सम्पादित करना है। कांवड़ मेला का कुछ ही समय रह गया है इसलिए अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर लम्बित कार्यों को समय से निस्तारित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए अजय सिंह द्वारा विभिन्न कमियों व उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा करते हुए कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान की खूबियों और कमियों को परखा गया। तथा थाना स्तर पर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गयी।
कांवड़ मेले के दौरान थानों पर रिजर्व के रूप में पुराने अनुभवी कर्मियों को बतौर रिजर्व अवश्य रखा जाए ताकी मेले के दौरान थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लॉ एण्ड ऑर्डर सम्बन्धित समस्या उत्पन्न न हो। कांवड़ मेला सेल प्रभारी को निर्देशित करते हुए बताया कि महत्वपुर्ण स्थलों प सम्बन्धित थाने के ही ऐसे उपनिरीक्षक व कर्मचारी नियुक्त किए जाएं जिन्हे क्षेत्र की आवश्यक व सही जानकारियां हो,
इस बार कावड़ मेला आरम्भ होने जा रहा है समय से पहले,
चारधाम यात्रा वर्तमान में प्रचलित है व बीते वर्ष के मुकाबले कांवड़ मेला भी इस बार समय से पहले शुरु होने जा रहा है जिस कारण यातायात एवं यात्रियों का भारी दबाव रहने की पूर्ण संभावना है। जिसके चलते प्रत्येक थाना क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग/ वैकल्पिक यातायात मार्ग चिन्हित किए जाएं ताकी दबाव बढ़ने पर उक्त विकल्पों का प्रयोग कर समस्या का तत्काल निवारण किया जा सके।
( जहाँ एक और क्राइम मिटिंग में आगामी कांवड़ यात्रा 2023 की व्यवस्थाओं पर रहा मेन फोकस तो वही दूसरी और एनडीपीएस एक्ट सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों में एसएसपी अजय सिंह द्वारा फाईनेंसियल इंवेस्टीगेशन की समीक्षा भी की गई, इतना ही नही गंभीर अपराधों की विवेचना में लेटलतीफी पर कप्तान सख्त नजर आये,एसपी देहात एवं एसपी नगर को दिए मॉनिटरिंग के निर्देश,)
सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी के दौरान कौन कौन अधिकारी रहे उपस्थित,
एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ लक्सर मुकेश ठाकुर, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ ज्वालापुर/ऑप्स निहारिका सेमवाल सहित सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















