जानिये क्या है हरिद्वार पुलिस कप्तान की नई पहल ऑपरेशन नई किरण? कितना मिलेगा समाज का सहयोग ?
NEWS / THE POLICE TODAY
HARIDWAR / जिस प्रकार समाज के युवा अपने भविष्य की परवाह न करते हुए नशे की ओर दौड़ रहे है उस से युवाओं का भविष्य तो अन्धकार की ओर जा ही रहा है साथ ही साथ उनका परिवार भी उनके कारण कमजोर होता जा रहा है, एक ओर समाज से पतन तो दूसरी ओर आर्थिक तंगियों के चलते परिवार बिखरते दिख रहे है, नशा एक ऐसा अभिशाप है जो इन्शान कों सम्मान,तन,धन से तो कमजोर कर ही रहा है साथ ही उसकी मानसिक स्तिथि कों भी नष्ट कर रहा है, न जाने ऐसे कितने नशामुक्ति केंद्र राज्य मे है जिनमे अब किसी व्यक्ति कों भर्ती करने के लिये जगह तक नही है, दुर्भाग्य की बात यें है की जहाँ देश मे शिक्षा का स्तर बढ़ता नजर आने लगा है तो वही दूसरी ओर नशा युवाओं कों पहले से अधिक अपनी चपेट मे खिंच रहा है,
हालाकी उत्तराखण्ड सरकार पिछले कुछ समय से लगातार नशे के खिलाफ मुहीम चलाकर युवाओं कों जागरूक करने का काम कर रही है, ओर कहीं न कहीं इस मुहीम मे प्रसाशन व कई सामाजिक संस्थाएं व एनजीओ भी अब सरकार की इस मुहीम को साकार करने के लिये मैदान मे उतर चुकी है,अब सवाल ये भी है की जो पीड़ित लोग नशे की इस परेशानी से जूझ रहे है उन्हें कैसे बचाया जाये, तो सबसे बड़ी समस्या अगर कोई है तो वो है नशे के इन आदियों का तिरस्कार व बहिष्कार, जो समाज करता चला आ रहा है मानवता के नाते यदि देखा जाये तो समाज का यें कदम इन पीड़ितों के लिये उचित नही, वास्तव मे इन्हे बहिष्कार की नही बल्कि समाज की मदद की आवश्यकता है,सही दिशा की आवश्यकता है जिसे ध्यान मे रखते हुए हरिद्वार एसएसपी तो अब एक नई पहले कर चुके है,
हरिद्वार पुलिस कप्तान की नशे के विरुद्ध एक नई पहल
पुलिस कप्तान द्वारा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं का थानावार चिन्हीकरण करते हुए मनोचिकित्सकों से उनकी काउंसलिंग करवाने एवं उन्हें पुनः समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए *”ऑपरेशन नई किरण”* नाम से एक नई मुहिम शुरू की है
इस मुहिम की समय-समय पर सर्किलवार एवं स्वयं कप्तान द्वारा भी समीक्षा की जाएगी। जिस हेतु सभी थानाध्यक्षों को इस दिशा में ठोस एवं सार्थक प्रयास करने एवं दिशा भटककर नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को मुख्य धारा में वापस लाने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।















