5000 पुलिसकार्मियों नें की साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,14 गाँव से सैकड़ों की गिरफ़्तारी,2 लाख सिम किये ब्लॉक,
THE POLICE TODAY
हरियाणा / आपने अखबारों या अन्य समाचार के साधनो के माध्यम से सुना होगा की ओटीपी पूछकर या क्रेडिट-कार्ड, डेबिट कार्ड नंबर के माध्यम से यूजर के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। इसके अतिरिक्त समय-समय पर मॉलवेयर और रैनसमवेयर सम्बंधित खबरे भी प्रायः सुनाई देती है। यह सभी अपराध साइबर क्राइम की श्रेणी में आते है। साइबर क्राइम वास्तव में एक अपराध ना होकर विभिन अपराधों का समूह है जिसमे हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, स्पैम ईमेल, रैनसमवेयर, पोर्नग्राफी, ऑनलाइन ब्लैकमेल एवं इसी प्रकार के अन्य अपराध आते है।
हरियाणा के नूंह में पुलिस ने साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी रेड की। शुक्रवार सवेरे 2 बजे राजस्थान और यूपी के बॉर्डर एरिया से सटे मेवात के 14 गांवों में हरियाणा पुलिस ने एक साथ रेड की। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक इन क्षेत्रों में पुलिस की छानबीन जारी रही। फिलहाल पुलिस ने पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
जानिये कितने सिमकार्ड किए ब्लॉक
इससे पहले साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 2 लाख से ज्यादा मोबाइल सिमकार्ड को बंद कराया गया। नूंह एसपी वरुण सिंगला की देख रेख में 5 हजार पुलिस कर्मियों ने इस सबसे बड़ी रेड को अंजाम दिया। इसमें 6 एएसपी,14 डीएसपी, 102 रेड पार्टी, 102 स्पॉट पार्टी इस रेड में शामिल रही।
जानकारी के अनुसार सर्च अभियान अभियान के दौरान सैंकड़ों वाहन, सैकड़ों संदिग्ध आरोपी, गौमांस, सिम कार्ड, आधार कार्ड आदि को कब्जे में लिया। पुन्हाना सबडिवीजन के गांव खेड़ला, जैमत, मामलीका, लुहिंगाकलां, गोकलपुर, जमालगढ़, तिरवाड़ा, नई, बिछौर सहित करीब दर्जनभर गांव में सर्च अभियान चलाया गया।
सर्च अभियान के दौरान पकड़े गए युवाओं को अलग-अलग थानों में रखा गया। वहीं पुलिस विभाग इस मामले पर अभी कुछ भी कहने से बच रहा। पकड़े गए आरोपियों और बरामद किए गए सामान की सूची बनाने में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं। एसपी नूंह वरुण सिंगला के अलावा एसटीएफ के कई बड़े अधिकारी व आसपास के जिलों के कई अधिकारी रात भर चले इस सर्च अभियान में मौजूद रहे।